(69th BPSC Mains Model Answer)

संविधान संशोधन प्रक्रिया Mains Model Answer

प्रश्‍न- भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया का आलोचनात्‍मक वर्णन कीजिए। (69th BPSC Mains Model Answer)

 

उत्‍तर- संवैधानिक प्रावधान के अनुसार संसद कुछ मामलों में साधारण बहुमत से तो अनुच्‍छेद 368 के तहत विशेष बहुमत तथा विशेष बहुमत के साथ आधे राज्य विधानसभाओं के समर्थन द्वारा संशोधन कर सकती है। इन संशोधन प्रक्रियाओं की निम्‍न आधार पर आलोचना की जाती है।

  • संशोधन प्रक्रिया संबंधी विस्‍तृत प्रावधान न होना।
  • कुछ मामलों में संशोधन प्रक्रिया सामान्‍य कानून निर्माण प्रक्रिया के समान होना।
  • कई प्रमुख भाग में संशोधन की शक्ति संसद के पास होना।
  • संविधान संशोधन मामले में संयुक्‍त बैठक का प्रावधान नहीं।
  • संविधान संशोधन आरंभ करने की शक्ति संसद के पास।
  • राज्‍य विधानसभाओं को दिए गए संशोधन की सहमति/असहमति हेतु समय सीमा निर्धारित न होना।

इस प्रकार संशोधन प्रक्रिया की कई आधार पर आलोचना की जाती है लेकिन देखा जाए तो बदलते समय एवं परिस्थितियों के साथ संविधान को गतिशील बनाने के लिए जहां कुछ मामलों में प्रक्रिया को आसान बनाया गया है वहीं कई मामलों में कठोर बनाया गया है जो संघीय संतुलन बनाए रखने में सहायक है।

 

 

69BPSC Mains के अन्‍य Model Answer को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक से जाए।

BPSC Mains Model Answer

 

Whatsapp/Call 74704-95829

Youtube Channel  GK BUCKET STUDY TUBE

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top